Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालदेहरादूनदेहरादून समेत कई जिलों के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी,...

देहरादून समेत कई जिलों के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

देहरादून। प्रदेश में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों से हड़कंप मच गया है। ताजा मामला देहरादून का है, जहां कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा बलों ने न्यायालय परिसर का कोना-कोना खंगालते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया।

बताया जा रहा है कि इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और नैनीताल के जिला न्यायालयों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि अब तक की जांच में किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

धमकियों के चलते सभी न्यायालय परिसरों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ाते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रारंभिक जांच में इन घटनाओं को असामाजिक तत्वों की शरारत से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है और धमकी देने वालों का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। सोमवार को उत्तरकाशी और नैनीताल न्यायालय को धमकी मिली थी, जबकि इसके बाद आज देहरादून न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments