Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडऋषिकेश: संकरी गली में फंसी गाय की बचाई जान

ऋषिकेश: संकरी गली में फंसी गाय की बचाई जान

ऋषिकेश, 04 मार्च 2025 myadmin : आज सुबह नगर पालिका मुनिकीरेती के कर्मचारियों ने एसडीआरएफ (SDRF) टीम को सूचित किया

कि मुनिकीरेती क्षेत्र की एक संकरी गली में एक गाय फंस गई है

और उसे निकालने के लिए विशेषज्ञ सहायता की आवश्यकता है।

इस सूचना पर ढालवाला स्थित एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची।

स्थानीय लोगों और नगर पालिका कर्मचारियों ने गाय को बाहर निकालने के कई प्रयास किए,

लेकिन गली की संकरी संरचना और गाय के फंसे होने के कारण यह प्रयास सफल नहीं हो पाए।

एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

टीम ने अपने अनुभव और सूझबूझ का परिचय देते हुए कड़ी मेहनत से

गाय को सुरक्षित रूप से संकरी गली से बाहर निकाला और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments