Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: स्कूटी खाई में गिरने से तीन युवकों की...

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: स्कूटी खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत

Rudraprayag,8 मार्च 2025 myadmin : जनपद रुद्रप्रयाग के दुर्गाधार चोपता क्षेत्र में कुंडा दानकोट के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ

एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई,

जिससे उस पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई

घटना का विवरण:

7 मार्च 2025 की देर रात जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि दुर्गाधार चोपता के पास एक स्कूटी खाई में गिर गई है

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई

स्कूटी (संख्या UK13B 2344) कुंडा दानकोट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई थी

एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन:

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

रात के अंधेरे और विषम परिस्थितियों के बावजूद टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया

एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग ले जाया गया,

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान:

अंकित (27 वर्ष), निवासी गुनियाल पोखरी, रुद्रप्रयाग

टीटू (23 वर्ष), निवासी कुंडा दानकोट, रुद्रप्रयाग

संदीप (27 वर्ष), निवासी बरसील, रुद्रप्रयाग

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments