Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
HomePoliticsमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की दायित्वधारियों की घोषणा,देखें पूरी लिस्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की दायित्वधारियों की घोषणा,देखें पूरी लिस्ट

देहरादून,1 अप्रैल 2025 myadmin : Chief Minister Pushkar Singh Dhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दायित्वधारियों की घोषणा कर दी है.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में जनहित से जुड़ी योजनाओं और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए योग्य एवं अनुभवी महानुभावों को विभिन्न विभागीय दायित्व सौंपे गए हैं.

इससे प्रदेश में विकास की गति तेज होगी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी अनुश्रवण संभव होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता को सुशासन और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करना है.

जिन महानुभावों को दायित्व सौंपे गए हैं, वे अपने अनुभव और कार्यक्षमता के माध्यम से जनसेवा के इस दायित्व को निभाएंगे.

तथा राज्य की प्रगति में योगदान देंगे.

उन्होंने सभी नव-नियुक्त दायित्वधारकों को शुभकामनाएँ दीं

और अपेक्षा व्यक्त की कि वे उत्तराखंड के समग्र विकास में अपना योगदान देंगे

दायित्व प्राप्त करने वाले महानुभाव:

श्री हरक सिंह नेगी (चमोली): उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद

सुश्री ऐर्श्वया रावत (रूद्रप्रयाग): उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग

श्रीमती गंगा विष्ट (अल्मोड़ा): उपाध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद

श्री श्याम अग्रवाल (देहरादून) : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद

श्रीमती शांति मेहरा (नैनीताल) : उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद

श्री भगवत प्रसाद मकवाना (देहरादून) : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग

श्री हेमराज विष्ट (पिथौरागढ़) : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद

श्री रामचंन्द्र गौड (चमोली) : अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद

श्री पूरन चंद नैलवाल (अल्मोड़ा) : उपाध्यक्ष, प्रवासी उत्तराखंड परिषद

श्री रामसुन्दर नौटियाल (उत्तरकाशी) उपाध्यक्ष भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण

श्रीमती सायरा बानो (ऊधम सिंह नगर) उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग

श्रीमती रेनू अधिकारी (नैनीताल) : अध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद

सुश्री रजनी रावत (देहरादून) उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति

श्री ओम प्रकाश जमदग्नि (हरिद्वार) उपाध्यक्ष उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद

श्री भूपेश उपाध्याय (बागेश्वर) उपाध्यक्ष उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद

श्री कुलदीप कुमार (देहरादून) अध्यक्ष उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद

श्री ऋषि कण्डवाल (पौडी) उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति

श्री वीरेन्द्र दत्त सेमवाल (टिहरी) उपाध्यक्ष उत्तराखंड हतकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद

श्री अजय कोठियाल (टिहरी) अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति

श्री श्याम नारायण पाण्डे (नैनीताल) उपाध्यक्ष उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments