Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
HomeCrimeगौतस्करों पर देहरादून पुलिस का वार, मुठभेड़ में इनामी बदमाश "फिल्टर" घायल

गौतस्करों पर देहरादून पुलिस का वार, मुठभेड़ में इनामी बदमाश “फिल्टर” घायल

देहरादून,1 अप्रैल 2025 myadmin : देहरादून पुलिस ने गौतस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मुठभेड़ में 15,000 रुपये के इनामी बदमाश एहसान को घायल कर दिया.

एहसान पर गौकशी और गौतस्करी के डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं,

वह विकासनगर गौकशी मामले में भी वांछित था.

Cow smuggler encounter by Dehradun Police.

घटना का विवरण:

तड़के सुबह, सहसपुर क्षेत्र में तिमली धर्मावाला के पास मोटरसाइकिल सवार एहसान को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया.

पुलिस ने पीछा किया, और तिमली के जंगल में एहसान ने पुलिस पर गोली चलाई.

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई,

जिससे एहसान के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया.

घायल एहसान को तुरंत विकासनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

एसएसपी देहरादून और एसपी विकासनगर ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

बदमाश का आपराधिक इतिहास:

एहसान सहारनपुर का शातिर गौतस्कर है.

उस पर गौकशी और गौतस्करी के कई मामले दर्ज हैं.

वह क्लेमेंट टाउन थाने का 15,000 रुपये का इनामी बदमाश है.

वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भी वांछित है.

विगत दिवस थाना विकासनगर,पुरूवाला(सिरमौर,हिमाचल प्रदेश) मे हुई गौकशी की घटना को भी बदमाश ने दिया था अंजाम

पूछताछ में बदमाश ने रायपुर में हुई गौकशी की घटना को भी अंजाम देना स्वीकार किया.

उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड में गैंगस्टर सहित संगीन अपराधिक मामले है दर्ज.

बरामदगी:

एक मोटरसाइकिल
एक 12 बोर का तमंचा
एक खोखा कारतूस
एक जिन्दा कारतूस

गिरफ्तार अभियुक्त:

एहसान पुत्र बुद्धु उर्फ फिल्टर,

निवासी ग्राम गंदेवड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उम्र 22 वर्ष

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments