Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून में किन्नरों का हंगामा,पुलिसकर्मियों से अभद्रता,नग्न हुए किन्नरों ने मचाया उत्पात

देहरादून में किन्नरों का हंगामा,पुलिसकर्मियों से अभद्रता,नग्न हुए किन्नरों ने मचाया उत्पात

देहरादून,4 मई 2025 myadmin : देहरादून के राजपुर इलाके में सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राहगीरों से अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने चार किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने आरोपियों के वाहन को भी जब्त कर लिया है.

और मामले की जांच कर रही है.

सना,खुशी,एलेक्सा और अलीना ने मचाया हंगामा 

मसूरी डायवर्जन पर वाहनों को टक्कर मारने की सूचना:

दिनांक 3-4 मई, 2025 की रात को राजपुर क्षेत्र के मसूरी डायवर्जन पर पुलिस को सूचना मिली

कि वाहन संख्या UK07 AW 5775 ने कुछ वाहनों को टक्कर मार दी है.

पुलिस द्वारा रोकने पर हंगामा:

सूचना के बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान उक्त वाहन को रोका.

वाहन में सवार किन्नर बाहर निकले.

और पुलिस द्वारा रोके जाने पर हंगामा करने लगे.

नग्न होकर यातायात बाधित करने का प्रयास:

आरोप है कि किन्नरों ने नग्न होकर सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को रोका.

और यातायात व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया.

उन्होंने अन्य वाहन सवार लोगों के साथ अभद्रता और मारपीट भी की.

पुलिसकर्मियों से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा:

पुलिस द्वारा समझाने की कोशिश करने पर किन्नरों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की.

और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया

उन्होंने पिकेट पर लगे बैरियर को सड़क पर गिरा दिया,

जिससे यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा

थाने में हंगामा और संपत्ति को नुकसान:

कुछ देर बाद, ये सभी किन्नर थाना राजपुर पहुंचे

और वहां हंगामा करते हुए थाने में खड़े वाहनों और अन्य सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया

चार किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज, वाहन सीज:

पुलिस ने इस घटना के संबंध में अलीना खान, सना खान, खुशी और एलेक्सा,

सभी निवासी कारगी चौक पटेलनगर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की

धारा 132 (सरकारी कार्य में बाधा डालना),

352 (हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और

324(4) (घातक हथियार से स्वेच्छा से चोट पहुंचाना)

के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने आरोपियों के वाहन को भी जब्त कर लिया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments