Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहॉली एंजल स्कूल के 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम में छात्रों का...
 dipr

हॉली एंजल स्कूल के 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

देहरादून,13 मई 2025 myadmin : हॉली एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, Holy Angel Senior Secondary School माजरी ग्रांट ने इस वर्ष आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है.

विद्यालय के विद्यार्थियों ने लगन और समर्पण से पढ़ाई करते हुए बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं, जिससे विद्यालय का नाम रोशन हुआ है.

कक्षा 12 परीक्षा का परिणाम

इस वर्ष कक्षा 12 के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है.

नेहा रावत ने सर्वाधिक 90.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अपने नाम किया.

महक असवाल 87.8% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं,

जबकि नेहा भट्ट ने 87% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया.

अन्य मेधावी छात्रों में

अंजना बगियाल (85.6%),

दिशा (85.4%),

रमनप्रीत कौर (84.2%),

मनीष कुमार (84%),

शिक्षा (83.8%),

मेहंदी खातून (82.2%) और

सृष्टि अग्रवाल (80.4%) शामिल हैं,

जिन्होंने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय को गौरवान्वित किया।

10वीं कक्षा के छात्रों ने भी गाड़ा सफलता का झंडा

कक्षा 10वीं के छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

अक्षिता रावत और शुभम गौड़ ने 94.2% अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया.

सृष्टि गुप्ता और निहारिका ने 92.6% अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया,

वहीं सरबजीत 91.2% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

वंदना ने भी 90.4% अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक क्षमता का परिचय दिया।

प्रबंधन ने दी छात्रों को बधाई

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. आकाश बछेती, प्रधानाचार्य अमित ममगाईं और विद्यालय प्रबंधक आर.एल. थपलियाल ने सभी सफल छात्रों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है.

उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की और शिक्षकों के समर्पण भाव की सराहना की.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments