Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालदेहरादूनकैबिनेट बैठक में बुधवार को कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में बुधवार को कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

सरकार ने बिजली लाइन के मुआवजे को बढ़ाने का बड़ा निर्णय लिया है

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बुधवार को कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने बिजली लाइन के मुआवजे को बढ़ाने का बड़ा निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के नए निर्देशों को अपनाते हुए अब बिजली टावर और उसके एक मीटर परिधि के क्षेत्र का मुआवजा सर्किल रेट के 200% के आधार पर दिया जाएगा।

इसके साथ ही सर्किल रेट और बाजार मूल्य में अंतर का आकलन करने तथा प्रभावित भूमि मालिकों के हितों को सुरक्षित करने के लिए एक समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया है।

जन विश्वास एक्ट लागू—52 एक्ट होंगे प्रभावित

बैठक में सात एक्ट के स्थान पर जन विश्वास एक्ट लागू करने पर भी सहमति बनी। इसके तहत 52 एक्ट चिन्हित किए गए हैं जिनमें संशोधन किया जाएगा। इसका उद्देश्य छोटे अपराधों के मामलों में कठोर सजा के स्थान पर व्यवहारिक और राहत देने वाली व्यवस्था लागू करना है।

छोटे अपराधों में जेल की जगह अब जुर्माना

सरकार ने छोटे स्तर के उल्लंघन पर जेल की सजा हटाकर केवल जुर्माने का प्रावधान करने का फैसला किया है। उदाहरण के तौर पर, जैविक कृषि के अधिसूचित क्षेत्रों में पेस्टिसाइड के उपयोग पर पहले एक लाख जुर्माना और एक साल जेल की सजा थी। कैबिनेट ने इसमें संशोधन करते हुए जेल की सजा हटाकर जुर्माना बढ़ाकर पाँच लाख रुपये कर दिया है।

सरकार का कहना है कि इन बदलावों से नियम अधिक व्यावहारिक होंगे, भूमि मालिकों को बेहतर मुआवजा मिलेगा और छोटे मामलों में अनावश्यक कानूनी जटिलताएँ कम होंगी।

Previous article
Next article
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की रिव्यू मीटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान, राज्य में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति को दिखाने वाला एक डिटेल वीडियो प्रेजेंटेशन भी पेश किया गया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी गई है। चार धाम यात्रा को आसान, सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए, चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत 12,769 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख नेशनल हाईवे को अपग्रेड किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments