Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूननवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी
 dipr

नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने मंदिर निर्माण से जुड़े सभी लोगों और क्षेत्रवासियों को इस धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments