Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला चीनी मिल ने जारी की गन्ना भुगतान की चौथी किश्त
 dipr

डोईवाला चीनी मिल ने जारी की गन्ना भुगतान की चौथी किश्त

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : डोईवाला शुगर कंपनी लिमिटेड द्वारा पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ना किसानों को चौथी किस्त के रूप में रुपए 540.03 लाख का भुगतान जारी किया गया है

यह भुगतान 26.12.2024 से 02.01.2025 तक आपूर्ति किये गये गन्ने के लिए किया गया है

विभिन्न समितियों को जारी किया गया भुगतान

सहकारी गन्ना विकास समिति डोईवाला: रू० 214.09 लाख

देहरादून समिति: रू0 131.66 लाख

ज्वालापुर समिति: रू0 50.42 लाख

रूड़की समिति: रू0 103.14 लाख

दि पाँवटा वैली शुगर केन ग्रोवरस सहकारी समिति पाँवटा: रू0 27.41 लाख

दि शाकुम्बरी शुगर केन ग्रोवरस सहकारी समिति पाँवटा: रू0 0.99 लाख

लक्सर समिति: रू0 12.32 लाख

कुल भुगतान: रू0 540.03 लाख

अधिशासी निदेशक डी0पी0सिंह, ने बताया कि इस भुगतान से पूर्व मिल द्वारा

तीन किश्तों में भिन्न भिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से पेराई सत्र 2024-25 में दिनांक 25.12.2024 तक आपूर्ति किये गये

गन्ने का कुल रू0 2,730.75 लाख का भुगतान समितियों को भेजा गया था।

आज पुनः पेराई सत्र 2024-25 हेतु दिनांक 26.12.2024 से 02.01.2025 तक कृषकों द्वारा आपूर्ति किये गये गन्ने का भुगतान हेतु रू0 540.03 लाख की चौथी किश्त जारी कर दी गई है।

अधिशासी निदेशक ने बसन्त पंचमी त्यौहार की बधाई देते हुए समस्त कृषकगणों से मिल में साफ-सुथरा ताजा, जड़ एवं अगोला रहित गन्ना आपूर्ति करने का अनुरोध किया है।

सहकारी गन्ना विकास समितियों के सम्मानित कृषकगणों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान की चौथी किश्त जारी होने पर हर्ष व्यक्त कर उत्तराखण्ड राज्य सरकार एवं चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डी0पी0 सिंह का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments