Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeडोईवाला में चोरी की दो बड़ी वारदातें, स्कूल और घर बने निशाना
 dipr

डोईवाला में चोरी की दो बड़ी वारदातें, स्कूल और घर बने निशाना

देहरादून,1 फरवरी 2025 myadmin : डोईवाला क्षेत्र में 30 और 31 जनवरी की दरमियानी रात को चोरी की दो बड़ी घटनाओं ने सनसनी फैला दी है।

पहली घटना माजरी ग्रांट स्थित होली एंजेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई,

जहां अज्ञात चोरों ने स्कूल परिसर में घुसकर कार्यालयों को निशाना बनाया।

दूसरी घटना अठूरवाला में हुई,

जहां एक घर से लाखों के जेवरात चोरी हो गए।

दोनों ही घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है।

स्कूल में चोरी:

होली एंजेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक रोशन लाल थपलियाल ने इस बाबत एफआईआर दर्ज करवायी है

उन्होंने बताया कि 30 और 31 जनवरी की रात को स्कूल के कार्यालयों के ताले तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों ने सामान बिखेर दिया

और लगभग आठ से दस हजार रुपये की नकदी चुरा ली।

उन्होंने बताया कि चोरी की घटना से स्कूल प्रशासन स्तब्ध है।

थपलियाल ने डोईवाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है,

जिसमें उन्होंने चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है,

ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

घर में लाखों की चोरी:

Ward 8 अठूरवाला निवासी राजेन्द्र प्रसाद थपलियाल के घर में भी इसी रात चोरी की बड़ी वारदात हुई।

थपलियाल अपने परिवार के साथ देहरादून गए हुए थे

और जब वे 31 जनवरी को दोपहर में घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है

और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है।

घर में रखी अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था।

थपलियाल ने बताया कि चोर उनके घर से 20 ग्राम सोने की बिस्किट, सोने का हार, झुमके का एक सेट, गले की चेन, गले का नेकलेस और कान की बालियां चुरा ले गए।

उन्होंने बताया कि चोरी किए गए जेवरात की कीमत लाखों रुपये में है।

थपलियाल ने भी डोईवाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एक ही रात में चोरी की दो बड़ी घटनाओं से डोईवाला क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही चोरों को पकड़कर चोरी का खुलासा करेगी।

इंस्पेक्टर डोईवाला के व्यवहार की प्रशंसा

शिकायतकर्ताओं ने इंस्पेक्टर डोईवाला के व्यवहार की प्रशंसा की है

उनका कहना है कि जिस प्रकार से कोतवाल डोईवाला विनोद गुसाईं ने उनकी बात को धैर्यपूर्वक सुना

उससे आम जनता में पुलिस की एक बेहतर छवि बनती है

उन्होंने जल्द मामले के खुलासे की उम्मीद जतायी है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments