Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeसोडा सरोली पुल पर दो कारों की आपस में टक्कर, एक कार...
 dipr

सोडा सरोली पुल पर दो कारों की आपस में टक्कर, एक कार में लगी आग

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह ) : कल 112 पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सोडा सरोली पुल पर दो गाड़ियों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई है,

जिसमें एक गाड़ी में आग लग गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि सिरवालगढ़ पुल पर दो गाड़ियों के बीच भिड़ंत हुई थी।

इनमें से एक I20 (UK 07 BJ 8417) गाड़ी की दाहिनी साइड से आग लग रही थी,

जबकि दूसरी I10 (DL 10 CD 6926) गाड़ी टकराने के बाद आग लगने के कारण जल रही थी।

फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में पुलिस और फायर सर्विस की टीम की मदद की।

उन्होंने घायलों को वाहन से निकालने और आग बुझाने में मदद की

I10 गाड़ी में दो व्यक्तियों के होने की सूचना मिली थी, लेकिन वे मौके पर नहीं मिले।

I20 गाड़ी में रजत शर्मा और उनकी माता राधा शर्मा सवार थे।

दोनों को वाहन से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए जॉलीग्रांट अस्पताल भेजा गया।

दूसरी गाड़ी में सवार व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments