Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeडोईवाला क्षेत्र में लाखों की चोरी का पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार
 dipr

डोईवाला क्षेत्र में लाखों की चोरी का पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

देहरादून,6 फरवरी 2025 myadmin : डोईवाला क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की एक घटना का दून पुलिस ने सफल अनावरण किया है।

इस मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है,

जिनके कब्जे से चोरी की गई ज्वैलरी और अन्य सामान बरामद हुए हैं,

जिनकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है।

कब,कहां और किसके घर हुई थी चोरी ?

1 फरवरी 2025 को राजेन्द्र प्रसाद थपलियाल निवासी अठूरवाला, भानियावाला, जौलीग्रांट ने डोईवाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर आलमारी तोड़कर ज्वैलरी और अन्य सामान चुरा लिया है।

इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने लिया एक्शन :

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों के बारे में जानकारी इकट्ठा की।

मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया

और पूर्व में जेल जा चुके चोरों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई।

पुलिस ने धर-पकड़े दो चोर

पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद 5 फरवरी 2025 को मुखबिर की सूचना पर नुन्नावाला भानियावाला डोईवाला के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

इनकी पहचान शुभम और तमस के रूप में हुई है।

दोनों अभियुक्त सपेरा जाति के हैं और घुमक्कड़ प्रवृत्ति के हैं।

इनके कब्जे से चोरी की गई लगभग 8 लाख रुपये की ज्वैलरी और अन्य सामान बरामद किया गया।

और ये था चोरी का तरीका

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दिन के समय भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी करते थे

और रात में मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

उन्होंने बताया कि वे चोरी के बाद पुलिस से बचने के लिए दूसरे राज्यों में भागने की फिराक में थे।

अभियुक्तों का विवरण:

शुभम: पुत्र सुनील नाथ, निवासी घिसुपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष।

तमस: पुत्र बंटी नाथ, निवासी घिसुपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 18 वर्ष।

पुलिस की सफलता:

इस घटना का अनावरण डोईवाला पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल चोरों को गिरफ्तार किया,

बल्कि चोरी का माल भी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

इस घटना से यह भी पता चलता है कि डोईवाला इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं अपराधियों पर लगातार नजर रख रहे है

और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बरामदगी:-

1- घटना में चोरी की गयी लगभग 08 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की ज्वैलरी।

2- हाथधडी 01 टाइटन कम्पनी

पुलिस टीम :-

कोतवाली डोईवाला

01- उ0नि0 सुमित चौधरी, चौकी प्रभारी जॉलीग्रांट
02- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
03- कानि0 धर्मेन्द्र नेगी
04- कानि0 रविन्द्र टम्टा
05- कानि0 कुलदीप
06- कानि0 सुनित कुमार
07- कानि0 सचिन राणा
08- कानि0 युवराज
09- कानि0 नवनीत – एसओजी देहरादून (तकनिकी सहयोग)
10- म0का0 जमुना – एसओजी देहरादून (तकनिकी सहयोग)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments