Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंड"मनमानी गन्ना पर्ची आवँटन" के आरोप पर डोईवाला में किसानों ने किया...
 dipr

“मनमानी गन्ना पर्ची आवँटन” के आरोप पर डोईवाला में किसानों ने किया घेराव और प्रदर्शन

देहरादून,6 फरवरी 2025 myadmin : डोईवाला गन्ना सोसाइटी में आज सुबह किसानों ने जमकर हंगामा किया।

किसानों ने गन्ना सोसाइटी के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए सोसाइटी के सचिव गांधीराम सिंह का घेराव किया

और उन पर गन्ना पर्ची आवंटन में मनमानी करने का आरोप लगाया।

क्या है किसानों का आरोप ?

किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना सोसाइटी द्वारा कुछ किसानों को मनमाने तरीके से ज्यादा पर्चियां आवंटित की जा रही हैं,

जबकि छोटे किसानों को पिछले 10 दिनों से गन्ना पर्ची नहीं मिल रही है।

इसके चलते छोटे किसान अपना गन्ना मिल को नहीं बेच पा रहे हैं,

जबकि गन्ना मिल द्वारा गन्ना समिति को लगातार 6 से 8 हजार कुंतल प्रति दिन के हिसाब से इंडेंट दिया जा रहा है।

किसानों का कहना है कि जब सभी किसानों की पर्चियां उनके बेसिक कोटे के आधार पर कैलेंडर के मुताबिक लगाई गई हैं,

तो कुछ किसानों को मनमाने तरीके से ज्यादा पर्ची क्यों आवंटित की जा रही है।

उन्होंने मांग की है कि जिन किसानों को अतिरिक्त पर्ची जारी कर 9 से 10 पखवाड़े की पर्ची काट दी गई है,

उनकी अतिरिक्त पर्ची को रद्द किया जाए

और सभी छोटे किसानों को उनके बराबर किया जाए।

इसके बाद ही सभी को समानांतर रूप से गन्ना पर्चियां जारी की जाएं।

किसानों की चेतावनी:

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया

तो वे आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

उन्होंने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर हर संभव प्रयास करेंगे

और किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।

इस मौके पर मुख्य रूप से गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल, अखिल भारतीय किसान सभा डोईवाला मंडल के अध्यक्ष बलबीर सिंह, मंडल सचिव याकूब अली, परमजीत सिंह,गन्ना समिति डायरेक्टर कमल अरोड़ा,तेजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, अनूप कुमार पाल, सरजीत सिंह, मनिंन्द्र सिंह, प्रीतपाल सिंह, मुहम्मद युसूफ,अवतार सिंह, निर्मल सिंह,जसबीर सिंह,विक्रम सिंह, तरसेम सिंहउर्फ़ राजा , गुरुदेव सिंह, त्रिलोचन, रविंद्र सिंह, मंजीत सिंह सत्यपाल, विजय पाल आदि सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments