Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनविधानसभा सत्र के दौरान "दूधली रोड चौड़ीकरण" की मांग को लेकर होगा...
 dipr

विधानसभा सत्र के दौरान “दूधली रोड चौड़ीकरण” की मांग को लेकर होगा विरोध-प्रदर्शन

देहरादून ,11 फरवरी 2025 myadmin : डोईवाला-दूधली मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है।

लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे ग्रामीणों ने अब विधानसभा सत्र के दौरान विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

आज ग्रामीणों ने गौरव सिंह के नेतृत्व में एसडीएम डोईवाला को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा,

जिसमें उन्होंने अपनी मांगों से अवगत कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई सालों से वे इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं,

लेकिन शासन-प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि दूधली मार्ग पर भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं,

जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

मार्ग के संकरा होने के कारण वाहनों को आवागमन में भी परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया

तो वे आगामी 17 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे,

जिन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर हर संभव प्रयास करेंगे

और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, वे शांत नहीं बैठेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments