Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeडोईवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,"शराबियों की 'बारात' थाने में"
 dipr

डोईवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,”शराबियों की ‘बारात’ थाने में”

देहरादून,13 फरवरी 2025 (रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

इसी क्रम में, डोईवाला पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 शराबियों को गिरफ्तार किया।

आज दिनांक 13-02-2025 को डोईवाला पुलिस ने थाना क्षेत्र डोईवाला में सार्वजनिक स्थानों पर, सड़क किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान कुल 40 व्यक्तियों को गाड़ी में बैठाकर थाने पर लाया गया।

पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी व्यक्तियों का पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया।

इन व्यक्तियों से कुल 12000/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इतना ही नहीं, चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहनों को एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया।

चालानी कार्यवाही का विवरण:

81 पुलिस अधिनियम – 40 चालान, 12000/- संयोजन शुल्क

एमवी एक्ट – 02 वाहन सीज

इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है

और शराबियों में दहशत का माहौल है।

पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments