Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनदीपचंद के गरमा-गर्म समोसों का स्वाद अब भनियावाला में भी ! नया...
 dipr

दीपचंद के गरमा-गर्म समोसों का स्वाद अब भनियावाला में भी ! नया आउटलेट खुला

 

देहरादून,16 फरवरी 2025 myadmin : डोईवाला के प्रसिद्ध दीपचंद समोसे वाले अब भनियावाला में भी अपने स्वादिष्ट समोसों का जादू बिखेरेंगे।

आज डोईवाला-हरिद्वार मार्ग पर शुभ हेरिटेज फार्म के बाहर, सत्या स्वीट्स के नाम से उनके नए आउटलेट का उद्घाटन हुआ।

इस नए आउटलेट में दीपचंद के मशहूर गरमा-गरम समोसों के साथ-साथ एक विशेष साउथ इंडियन कैफे भी शुरू किया गया है।

राम जी इंडियन फूड्स के सहयोग से शुरू हुए इस कैफे में 69 रुपये से शुरू होने वाले मसाला डोसे सहित कई दक्षिण भारतीय व्यंजन मिलेंगे।

आज के उद्घाटन समारोह में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, वार्ड संख्या 10 के सभासद ईश्वर सिंह रौथान, हरीश गुसाईं, और सत्या स्वीट्स के स्वामी विवेक कुमाईं समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस नए आउटलेट के खुलने से अब भनियावाला और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी दीपचंद के स्वादिष्ट समोसों और साउथ इंडियन व्यंजनों का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

कढ़ाई से निकलते गरमा गरम समोसे अब भनियावाला में भी उपलब्ध होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments