Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी द्वारा शिवरात्रि पर रैली एवं विशेष प्रवचन का...
 dipr

डोईवाला में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी द्वारा शिवरात्रि पर रैली एवं विशेष प्रवचन का आयोजन

देहरादून,19 फरवरी 2025 myadmin : प्रजापिता ब्रह्मकुमारी केंद्र, चांदमारी, डोईवाला द्वारा शिवरात्रि के अवसर पर एक रैली एवं विशेष प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है।

केंद्र की संचालिका राधा दीदी ने बताया कि 20 फरवरी को शिवरात्रि के उपलक्ष में झंडा रोहण होगा और इसके पश्चात नगर में एक रैली निकाली जाएगी।

इस कार्यक्रम के लिए हरिद्वार से वरिष्ठ राज योगिनी ब्रह्माकुमारी मीना दीदी भी पहुंच रही हैं,

जिनका यहां पर एक विशेष प्रवचन आयोजित होने जा रहा है।

तीन दिवसीय राजयोग शिविर का भी आयोजन

यह केंद्र 18 अक्टूबर 2014 से डोईवाला में स्थापित है

और तब से निरंतर यहां पर आध्यात्मिक गतिविधियां चल रही हैं।

इन्हीं में से एक है प्रत्येक सोमवार से आयोजित होने वाला तीन दिवसीय राजयोग शिविर।

यह प्रत्येक सोमवार से 3 दिन के लिए आरंभ होता है,

जो शाम को 5:00 से 6:00 बजे तक आयोजित किया जाता है।

इस तीन दिवसीय राजयोग शिविर का प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments