Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला में शिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज़ की रैली और विशेष प्रवचन
 dipr

डोईवाला में शिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज़ की रैली और विशेष प्रवचन

देहरादून,20 फरवरी 2025 (रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र चांदमारी डोईवाला ने आज शिवरात्रि के अवसर पर एक विशेष प्रवचन और रैली का आयोजन किया।

चांदमारी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र में आयोजित प्रवचन में मुख्य अतिथि नगर पालिका डोईवाला के वार्ड संख्या 9 के सभासद प्रदीप नेगी थे।

उन्हें बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

हरिद्वार से विशेष प्रवचन के लिए पहुंची राज योगिनी ब्रह्माकुमारी मीना दीदी ने शिव बाबा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि हमें यह जानने की आवश्यकता है कि हम कौन हैं – मैं आत्मा हूं।

इसी ज्ञान से परमात्मा को जाना जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अब सृष्टि परिवर्तन का समय आ गया है,

हम संगम युग से गुजर रहे हैं,

कलयुग समाप्त होने वाला है और जल्द ही सतयुग आने वाला है।

हमें अपनी हर श्वास में परमात्मा को याद करने की आवश्यकता है।

मीना दीदी ने कहा कि हमें आवश्यकता है कि शिवरात्रि पर हम अपना आत्म जागरण करें, अपनी आत्म ज्योति को स्वयं जगाएं, यही शिवरात्रि का सही मायने हैं।

उन्होंने कहा कि परमात्मा को देखने के लिए ज्ञान चक्षु की आवश्यकता होती है, इस तीसरे नेत्र से ही परमात्मा के दर्शन हो सकते हैं।

इस अवसर पर डोईवाला नगर में एक रैली का आयोजन किया गया,

जिसमें कई नारे भी लगाए गए, जैसे “सब शक्तियों में सत्य महान, शिव है गीता का भगवान”, “सब तीर्थ में तीर्थ महान, अबू तीर्थ सर्व महान”, “सब पर्वों में पर्व महान, शिव जयंती सर्व महान”।

यह रैली प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र चांदमारी से प्रारंभ होकर शुगर मिल रोड, डोईवाला चौक से होती हुई विभिन्न मार्गों से गुजरी और वापस केंद्र पर पहुंची।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र चांदमारी में मुख्य अतिथि सभासद प्रदीप नेगी, मीना दीदी और राधा दीदी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्म कुमारी मीना दीदी, डोईवाला केंद्र संचालिका राधा दीदी, सभासद प्रदीप नेगी, गीतू सहगल, मृदुला हरिओम गुप्ता, त्रिलोक कल्पना, तेजपाल पुष्पा, ओम प्रकाश, अनु कल्पना, सिंगल पुष्पा गुप्ता, आशा निर्मला, सुनीता रेनू, विनोद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments