Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन
 dipr

उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन

देहरादून,24 फरवरी 2025 myadmin : उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया है,

जिससे प्रदेश पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

2005 बैच के आईपीएस अधिकारी खुराना लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

श्री खुराना का जन्म 14 अप्रैल 1978 को हुआ था।

उनका निधन 23 फरवरी 2025 को हुआ है।

उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पुलिस ऑफीसर्स कॉलोनी किशनपुर, देहरादून में आज दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक रखा जाएगा।

उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3:00 बजे हरिद्वार स्थित खड़खड़ी घाट पर किया जाएगा।

इस दुखद समय में उत्तराखंड पुलिस बल ने श्री खुराना के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments