Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल युवाओं को दिलवाया उपचार
 dipr

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल युवाओं को दिलवाया उपचार

देहरादून , 28 फरवरी 2025 myadmin : मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी का संवेदनशील व्यक्तित्व शुक्रवार को तब सामने आया, जब उन्होंने सडक दुर्घटना में घायल दो युवाओं का उपचार सुनिश्चित करवाया

घायल युवाओं और उनके परिजनों ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है

शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन केंद्र, आईटी पार्क में माणा के पास हिमस्खलन से हुई दुर्घटना की समीक्षा के लिए जाते समय कैनाल रोड पर दो युवाओं के वाहन आपस में टकराने से दोनों को चोटिल अवस्था में देख मुख्यमंत्री ने तुरन्त एसएसपी देहरादून को दोनों को तत्काल उपचार दिलाने के निर्देश दिए।

जिस पर पुलिस टीम ने दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाकर एक्स रे के साथ ही प्राथमिक उपचार दिलाया गया

पुलिस की सूचना पर बाद में परिजन भी मौके पर पहुंचे

घायल युवक का नाम खुड़बड़ा मोहल्ला निवासी सुमित पुत्र रमेश चंद्र दुआ है,

जिन्हें उपचार के लिए बलबीर रोड स्थित परम अस्पताल भेजा गया

वहीं घायल युवती का नाम गाजीवाला निवासी परिणीता पुत्री प्रेम कुमार गुरुग़ हैं

परिणिता को नंदा अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है

परिणिता के पिता ने त्वरित उपचार और संवेदनशीलनता का परिचय देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संवेदनशील कदम से बेटी को तत्काल उपचार मिल पाया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments