Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,बिना अनुमति मदरसा किया सील
 dipr

डोईवाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,बिना अनुमति मदरसा किया सील

देहरादून,1 मार्च 2025 myadmin : डोईवाला पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नियामवाला क्षेत्र में स्थित बिना अनुमति संचालित मदरसे को सील कर दिया.

पुलिस, स्थानीय प्रशासन और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की.

इस दौरान स्थानीय लोगों ने सीलिंग न किये जाने का अनुरोध किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मदरसे को बिना अनुमति के संचालित होने की सूचना मिली थी.

इसके बाद, शाम लगभग 5:00 बजे एक संयुक्त टीम नियामवाला स्थित मदरसा गौसिया रिजविया में तालीमुल कुरान पहुंची.

टीम ने वहां पहुंचकर मदरसे को सील कर दिया.

इस कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए,

जिन्होंने सीलिंग का विरोध करते हुए अधिकारियों से कार्रवाई न करने की अपील की.

हालांकि, अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए मदरसे को सील कर दिया.

अधिकारियों ने कहा कि मदरसा नियमों के अनुसार संचालित नहीं हो रहा था, इसलिए यह कार्रवाई की गई.

इस मौके पर तहसीलदार डोईवाला सोहन सिंह रांगड़,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अधिकारी और डोईवाला पुलिस मौजूद रही .

नगर पालिका डोईवाला के वार्ड संख्या 15 के सभासद रियासत अली मोंटी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा

कि यह स्थान स्थानीय लोगों द्वारा बारात घर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.

उन्होंने कहा कि यहां न तो कोई मदरसे का बोर्ड लगा है.

और न ही कोई बच्चे पढ़ते हुए मिले हैं.

उन्होंने कहा कि यहां मदरसे जैसी कोई गतिविधि संचालित नहीं हो रही है.

उन्होंने कहा कि वे जिलाधिकारी देहरादून के समक्ष अपने सभी तथ्य प्रस्तुत करेंगे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments