Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeडोईवाला के भानियावाला में सड़क दुर्घटना में एक की मौत
 dipr

डोईवाला के भानियावाला में सड़क दुर्घटना में एक की मौत

 

देहरादून,1 मार्च 2025 myadmin : डोईवाला के भानियावाला फ्लाईओवर के नजदीक आज एक सड़क दुर्घटना हो गयी

जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रात्रि लगभग 8:30 बजे भानियावाला फ्लाईओवर के नजदीक एक रोड एक्सीडेंट हुआ है

एक तीन पहिया ऑटो APPE UK 07 TB 2895 हरिद्वार से भानियावाला की दिशा में आ रहा था

इसी दौरान हरिद्वार की दिशा से आ रहे एक बोलेरो Max Cab वाहन संख्या UK 08 TA 6082 ने कथित तौर पर पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी

इस दुर्घटना में ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया

जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी है

दुर्घटना की सूचना मिलने पर हाईवे एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची

जिसके द्वारा ड्राइवर के शव को सरकारी हॉस्पिटल डोईवाला लाया गया है

जहां डॉक्टर ने आधिकारिक तौर पर उसे मृत घोषित कर दिया है

समाचार लिखे जाने तक मृतक ऑटो ड्राइवर की पहचान नही हो सकी है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments