Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचमोली के गोविंद घाट में पुल टूटा, एक मोटरसाइकिल सवार की मौत
 dipr

चमोली के गोविंद घाट में पुल टूटा, एक मोटरसाइकिल सवार की मौत

चमोली ,5 मार्च 2025 myadmin : चमोली जिले के गोविंद घाट में एक दर्दनाक घटना घटित हुई,

जहां एक पुल के टूटने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई.

घटना के अनुसार, जोगिंदर शर्मा, पुलना की ओर से आ रहा था.

वह बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेरिया थाना के सुदामा नगर का निवासी था,

32 वर्षीय जोगिंदर अपनी मोटरसाइकिल (UK 13 4490) पर सवार था,

जब अचानक पुल टूट गया और वह मलबे में दब गया.

जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा तत्काल एसडीआरएफ (State Disaster Relief Force) को सूचित किया गया

उप निरीक्षक देवीदत्त बर्थवाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची.

स्थानीय पुलिस ने भी बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

बचाव दल ने मृतक के शव को मलबे से निकाला और रस्सी की सहायता से अलकनंदा नदी पार करके अस्पताल भेजा.

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments