Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार बंद करने के विरोध में कांग्रेस...
 dipr

डोईवाला रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार बंद करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन

देहरादून ,6 मार्च 2025 myadmin : Doiwala Railway Station के मुख्य द्वार को फोर व्हीलर वाहनों के लिए बंद किए जाने के विरोध में परवादून जिला कांग्रेस ने आज डोईवाला तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारियों ने डोईवाला के उप जिलाधिकारी के माध्यम से रेल मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा,

जिसमें द्वार को तुरंत खोलने और रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की गई.

कांग्रेस का आरोप, जनता परेशान:

परवादून कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि रेलवे प्रबंधन के इस फैसले से डोईवाला क्षेत्र के निवासियों, व्यापारियों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मुख्य द्वार बंद होने से फोर व्हीलर वाहन रेलवे स्टेशन परिसर में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं,

जिससे यात्रियों को भारी सामान ले जाने और दिव्यांगों, बुजुर्गों और रोगियों को स्टेशन तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है.

बाजार में जाम और सुरक्षा का खतरा:

डोईवाला नगर पालिका सभासद गौरव मल्होत्रा ने कहा की यात्रियों को छोड़ने आने वाले वाहनों को रेलवे रोड बाजार में पार्क करना पड़ रहा है,

जिससे जाम लग रहा है और स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है.

कांग्रेस जिला सचिव वरुण गुप्ता ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे वाहनों का स्टेशन परिसर में प्रवेश संभव नहीं होगा,

जो गंभीर चिंता का विषय है.

स्कूल के छात्रों के लिए खतरा:

कांग्रेस ने डोईवाला रेलवे स्टेशन के सामने स्थित राजकीय विद्यालय के छात्रों की सुरक्षा पर भी चिंता जताई है.

छात्रों को रेलवे लाइन पार करके स्कूल जाना पड़ता है,

जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है.

कांग्रेस ने लंबे समय से रेलवे ओवरब्रिज की मांग की है,

लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

कांग्रेस की मांगें:

कांग्रेस ने रेल मंत्री से निम्नलिखित मांगे की हैं:

1 डोईवाला रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार को फोर व्हीलर वाहनों के लिए तुरंत खोला जाए.

2 डोईवाला की जनता और छात्रों के हित में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए.

3 कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी.

प्रदर्शन में शामिल:

प्रदर्शन में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, सभासद गौरव मल्होत्रा, कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी, अफसाना अंसारी, वरुण गुप्ता, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर, आरिफ अली, स्वतंत्र बिष्ट, सभासद प्रतिनिधि अमित सैनी, मोइन खान, कपिल अरोड़ा, हर्षित उनियाल, खुर्शीदा आदि उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments