Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडराज्य प्रा. शिक्षक संघ रायपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न,शिक्षक...
 dipr

राज्य प्रा. शिक्षक संघ रायपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न,शिक्षक हितों पर हुई चर्चा

देहरादून ,6 मार्च 2025 myadmin : उत्तरांचल स्टेट प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन (उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ) रायपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक आज पदम सिंह शिक्षक भवन, रेसकोर्स में आयोजित की गई.

नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यकारिणी के सभी 21 सदस्यों ने भाग लिया.

नवनिर्वाचित मंत्री विनोद सिंह असवाल ने बैठक का संचालन किया.

उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी शिक्षकों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगी

अध्यक्ष का संबोधन और संघ के संविधान की जानकारी

बैठक को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद सिंह सोलंकी ने उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ को प्रदेश का सबसे बड़ा कर्मचारी संगठन बताया

और इसके पदाधिकारी चुने जाने को गौरव की बात कही.

उन्होंने नए पदाधिकारियों को संघ के संविधान की जानकारी दी

और सभी से संविधान के अनुसार शिक्षक हितों के लिए काम करने का आह्वान किया.

खंड/उप शिक्षा अधिकारी से शिष्टाचार भेंट और शिक्षक हितों पर चर्चा

दोपहर 2:00 बजे, नई कार्यकारिणी ने खंड/उप शिक्षा अधिकारी रायपुर हेमलता गौड़ से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की.

इस दौरान, शिक्षकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई,

जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

पूर्व से लंबित मामलों का इसी महीने निस्तारण

सेवानिवृत्त शिक्षकों को 31 मार्च तक सभी भुगतान

शेष एरियर का भुगतान अप्रैल-मई में सुनिश्चित करना

शिक्षकों की सेवा पुस्तिका और जीपीएफ पासबुक को पूरा करके मई में प्रत्येक शिक्षक को अवलोकन करवाना

विद्यालयों में एनजीओ का अनावश्यक हस्तक्षेप बंद करना

ऑनलाइन कार्यों के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करना

वरिष्ठ, बीमार और एकल अभिभावकों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखना

उपस्थित पदाधिकारी

आज की बैठक में अध्यक्ष अरविंद सिंह सोलंकी, मंत्री विनोद सिंह असवाल, कोषाध्यक्ष प्रशांत सकलानी, संरक्षक रविंद्र नाथ उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीता लिंगवाल, उपाध्यक्ष विमला रावत, फरसराम कोठारी, संजीता गैरोला, प्रकाश चंद्र डबराल, राजेश्वरी थपलियाल, संयुक्त मंत्री संजय कुमार, उप मंत्री अनिता नैथानी, प्रमोद कुमार, संगठन मंत्री प्रकाश पुरोहित, आशा मोहन, ज्ञानानंद चमोली, भारती क्षेत्री, प्रचार मंत्री सुनीता रावत, अंजलि सेठी, कांति रावत, गीता गौड़, लेखाकार रीता परमार और मीडिया प्रभारी सुधीर जखमोला उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments