Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeदेहरादून में तेज रफ़्तार i10 कार ने दो वाहनों को मारी...
 dipr

देहरादून में तेज रफ़्तार i10 कार ने दो वाहनों को मारी टक्कर,पुलिस ने दबोचा

देहरादून,16 मार्च 2025 (रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : देहरादून पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक ऐसे वाहन चालक को 1 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया,

High speed i10 car hits two vehicles in Dehradun

जिसने तेज़ और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे खड़े दो वाहनों को टक्कर मार दी.

और मौके से फरार हो गया था.

यह घटना 16 मार्च 2025 को काठ बंगला पुल के पास हुई.

कंट्रोल रूम से मिली सूचना:

देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली

कि UK07 BE 3114 नंबर की i10 कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे खड़े दो वाहनों को टक्कर मार दी है

और फरार हो गया है.

High speed i10 car hits two vehicles in Dehradun

तत्काल एक्शन और गिरफ्तारी:

सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने तुरंत सभी थानों को अलर्ट किया और वाहन की तलाश शुरू कर दी.

अलग-अलग पुलिस टीमों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया,

और सूचना मिलने के महज 1 घंटे के भीतर, पुलिस ने काला गांव के पास किरशाली चौक पर वाहन को रोककर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया.

वाहन सीज और कानूनी कार्रवाई:

पुलिस ने मौके पर ही वाहन को सीज कर दिया है.

और आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना:

स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.

उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया गया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments