Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसिंगर सोनू निगम ने श्रीराम तपस्थली आश्रम में की मौन साधना
 dipr

सिंगर सोनू निगम ने श्रीराम तपस्थली आश्रम में की मौन साधना

टिहरी /देहरादून,16 मार्च 2025 (रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने शनिवार को प्राचीन श्रीराम तपस्थली आश्रम ब्रह्मपुरी में आध्यात्मिक शांति के लिए मौन साधना की.

Singer Sonu Nigam did silent meditation at Shri Ram Tapasthali Ashram

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गायक ने मुंबई से विशेष रूप से इस पवित्र स्थान पर आकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की और आनंद घाट पर बैठकर ध्यान में लीन हुए.

इस अवसर पर सोनू निगम ने आश्रम के संतों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

उन्होंने भगवान श्री राम की राम गुफा, सनकादिक गुफा और हनुमान शिला के भी दिव्य दर्शन किए.

उल्लेखनीय है कि यह वही पवित्र स्थान है जहां भगवान राम ने 12 वर्षों तक मौन तपस्या की थी.

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए सोनू निगम ने कहा, “मां गंगा के किनारे साधना करके मुझे अपार खुशी मिली है.

आज मेरा जीवन धन्य हो गया है.

मुझे लगता है कि मां गंगा ने मुझे यहां बुलाया और मेरे पूर्व जन्म के संस्कार मुझे इस पवित्र स्थान पर लेकर आए।”

ऋषिकेश स्थित तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि सोनू निगम अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम के दौरान आश्रम पहुंचे थे.

इस अवसर पर गायक ने जगतगुरु स्वामी दयाराम दास महाराज का भी आशीर्वाद लिया.

समारोह के दौरान महामंडलेश्वर महावीर दास और तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने सोनू निगम को पुष्पहार, उत्तरीय, तुलसी की माला और गोमुख का पवित्र जल भेंट किया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments