Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडक्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी की क्रिस्टल वर्ल्ड में भव्य...
 dipr

क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी की क्रिस्टल वर्ल्ड में भव्य पार्टी, वीआईपी हस्तियों का रहा जमावड़ा

हरिद्वार ,16 मार्च 2025 (रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की बड़ी बहन साक्षी पंत का विवाह लंदन के व्यवसायी अंकित चौधरी के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ.

इसके बाद, हरिद्वार के “क्रिस्टल वर्ल्ड” में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया,

जिसमें कई वीआईपी हस्तियों ने शिरकत की.

वीआईपी हस्तियों की उपस्थिति:

आफ्टर पार्टी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ, सुरेश रैना, पृथ्वी शॉ, सिंगर शादाब फरीदी, हेयर स्टाइलिस्ट राशिद, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, राहुल तेवतिया, गौतम गंभीर, नितीश राणा और कई क्रिकेटर और बॉलीवुड कलाकार शामिल हुए.

खानपुर के विधायक उमेश कुमार भी पार्टी में जमकर नाचते हुए नजर आए.

सुरक्षा और व्यवस्था:

क्रिस्टल वर्ल्ड को सुरक्षा गार्डों ने चारों तरफ से घेर रखा था और वीआईपी अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी.

मनोरंजन और सजावट:

आफ्टर पार्टी में पंजाबी और गढ़वाली गानों पर क्रिकेटरों ने जमकर डांस किया.

क्रिस्टल वर्ल्ड के सुंदर झरने आकर्षण का केंद्र बने रहे.

सहारनपुर के वालिया एंड संस ने सुंदर सजावट और स्वादिष्ट व्यंजनों का इंतजाम किया था.

यमुनानगर के पाहवा डीजे ने पार्टी में चार चांद लगा दिए.

यादगार पल:

अतिथियों ने ऋषभ पंत और अन्य क्रिकेटरों के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाईं.

केरल से विशेष फोटोग्राफर बुलाए गए थे.

मेहमानों और रिश्तेदारों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments