Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडलच्छीवाला Toll Plaza पर भीषण एक्सीडेंट,2 की मौत की आशंका
 dipr

लच्छीवाला Toll Plaza पर भीषण एक्सीडेंट,2 की मौत की आशंका

देहरादून,24 मार्च 2025 myadmin : आज सुबह डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक भीषण एक्सीडेंट हुआ है.

Lachhiwala Toll Plaza Accident

देहरादून की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया.

यह दुर्घटना लगभग 7:29 बजे सुबह हुई.

इस दुर्घटना में दो व्यक्तियों के मारे जाने की आशंका जतायी जा रही है.

देहरादून की दिशा से डोईवाला की ओर आ रहे रेत से भरे डंपर ट्रक अनियंत्रित हो गया.

जिसकी चपेट में लाल रंग की एक कार आ गयी.

Horrible dumper Truck accident at Lachhiwala Toll Plaza

ट्रक की टक्कर ओर टोल प्लाजा के पोल से टकराने के कारण यह कार बुरी तरह से पिचक गयी.

इसके भीतर दो व्यक्तियों के बैठे जाने की आशंका जताई जा रही है.

दुर्घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर दुर्घटनास्थल से भाग गया बताया जा रहा है.

देहरादून की ओर से आ रहे डंपर ट्रक वाहन संख्या यूके 18CA 6636 अनियंत्रित हो गया.

जिसकी चपेट में एक कार हुंडई i10 Car संख्या यूके 07AF 2506 में आ गई जो टोल प्लाजा के पिलर से टकराकर पूरी तरह से पिचक गई.

इसमें बैठे हुए यात्रियों की बुरी तरह से कुचलकर मृत्यु हो गई है.

इसके अलावा एक आदमी सफेद रंग की कार वाहन संख्या DL9CL 6097 और एक अन्य वाहन कार  संख्या यूके 07 DW 5936 भी इसकी चपेट में आ गई है.

अभी इस दुर्घटना में मृतकों की सही संख्या की जानकारी नहीं है.

ऐसा माना जा रहा है कि लाल रंग की कार में दो यात्री रहे होंगे.

इंस्पेक्टर डोईवाला कमल कुमार और अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे हैं.

तीन एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं.

मृतकों की सही संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है.

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments