Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला चीनी मिल पेराई सत्र समाप्ति की अंतिम सूचना,3 अप्रैल तक गन्ना...
 dipr

डोईवाला चीनी मिल पेराई सत्र समाप्ति की अंतिम सूचना,3 अप्रैल तक गन्ना आपूर्ति का अनुरोध

देहरादून,1 अप्रैल 2025 myadmin : डोईवाला शुगर कम्पनी लिमिटेड ने गन्ना किसानों और संबंधित पक्षों को सूचित किया है कि पेराई सत्र 2024-25 के लिए मिल 3 अप्रैल 2025 को बंद हो जाएगी.

यह मिल बंदी की अंतिम सूचना है.

Final Notice for end of Cane Crushing season of Doiwala Sugar Mill.

मिल बंदी की घोषणा:

आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार संचालित 61 क्रय केंद्रों में से लगभग 54 क्रय केंद्र बंद हो जाने के कारण डोईवाला चीनी मिल का वर्तमान पेराई सत्र 3 अप्रैल 2025 को समाप्त हो जाएगा.

यह सूचना मिल द्वारा गन्ना आपूर्ति करने वाले सभी किसानों और संबंधित पक्षों को दी गई है.

गन्ना क्रय केंद्रों का संचालन और समापन:

इस सत्र में, मिल गेट के अतिरिक्त 61 बाह्य गन्ना क्रय केंद्र संचालित किए गए थे,

जिनमें देहरादून, हरिद्वार और हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के केंद्र शामिल थे.

गन्ने की कमी के चलते

रुड़की समिति के 27,

देहरादून समिति के 13,

पौंटा समिति के 02,

डोईवाला समिति के 05,

ज्वालापुर समिति के 06 एवं

लक्सर समिति का 01 क्रय केंद्र

कुल 54 क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं

मुख्य गन्ना प्रबंधक की रिपोर्ट के अनुसार, मिल गेट को फ्री करने के बाद भी पर्याप्त गन्ने की आपूर्ति नहीं हो रही है,

जिससे मिल को चलाना मुश्किल हो रहा है

किसानों से अनुरोध:

मिल प्रशासन ने सभी गन्ना किसानों से अनुरोध किया है कि वे 3 अप्रैल 2025 तक अपने शेष गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित करें.

इस तिथि के बाद, मिल का पेराई सत्र पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments