Tuesday, October 27, 2026
 dipr
HomeCrimeदेहरादून में बड़ी कार्रवाई,स्कूली किताबों की बिक्री में अनियमितता पर चार पुस्तक...
 dipr

देहरादून में बड़ी कार्रवाई,स्कूली किताबों की बिक्री में अनियमितता पर चार पुस्तक भंडार सीज

देहरादून,1 अप्रैल 2025 myadmin : देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चार पुस्तक भंडारों को सीज करने का आदेश दिया है.

यह कार्रवाई इन दुकानों में स्कूली किताबों की बिक्री में अनियमितता पाए जाने के कारण की गई है.

क्या है पूरा मामला ?

देहरादून में नेशनल बुक हाउस, एशियन बुक डिपो, ब्रदर्स पुस्तक भंडार और यूनिवर्सल बुक डिपो में प्रशासन और राज्य कर विभाग ने अचानक निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान, विभिन्न कक्षाओं की पाठ्यपुस्तकों में ISBN नंबर और बार कोड नहीं मिले,

और अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं.

इस मामले में कोतवाली नगर में चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए.

मुकदमे दर्ज होने के बावजूद, इन दुकानों के संचालक लगातार किताबों की बिक्री कर रहे थे.

एसएसपी देहरादून को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को रिपोर्ट भेजी,

जिसमें अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासनिक टीम गठित करने का अनुरोध किया गया.

जिलाधिकारी देहरादून ने पुलिस की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए चारों दुकानों को सीज करने का आदेश दिया.

तदनुसार, पुलिस और प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने 1 अप्रैल 2025 को इन चारों दुकानों को बंद कराकर सील कर दिया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments