Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनडोईवाला के खैरी में एक्टिवा की खतरनाक टक्कर,2 गंभीर रूप से घायल,हालत...
 dipr

डोईवाला के खैरी में एक्टिवा की खतरनाक टक्कर,2 गंभीर रूप से घायल,हालत नाजुक

 

देहरादून,1 अप्रैल 2025 myadmin : आज डोईवाला के खैरी गांव में दो एक्टिवा की आमने-सामने की टक्कर हो गई.

जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

जिनमें से एक की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है.Two seriously injured in head on collision of Honda Activa accident in Khairi of Doiwala.

Two seriously injured in head on collision of Honda Activa accident in Khairi of Doiwala.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना डोईवाला के छदम्मीवाला रेलवे फाटक से लगभग 1 किलोमीटर भीतर अमरजीत नामक व्यक्ति के घर के समीप हुआ है.

यहां दो एक्टिवा वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हुई है.

यह टक्कर मेहरून रंग की Activa वाहन संख्या UK0 7 DH 3352 और काले रंग की एक्टिवा वाहन संख्या UK0 7 FN 1933 के मध्य हुई है.

यह आपके सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों एक्टिवा चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

स्थानीय व्यक्तियों द्वारा तत्काल इस दुर्घटना की सूचना आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस को दी गई.

जिसके द्वारा इन दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लाया गया है.

इन घायलों की पहचान जतिन पुत्र करनैल सिंह 20 वर्ष निवासी झबरावाला के रूप में की गई है.

जतिन को बेहद गंभीर चोट आई है.

उसके कान से खून काफी मात्रा में निकला है.

जिससे अंदरूनी चोट होने की संभावना मानी जा रही है.

इसके अलावा दूसरे एक्टिवा वाहन चालक की पहचान रविंद्र पुत्र कीरत सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी पंचवटी कॉलोनी डोईवाला के रूप में की गई है.

रविंद्र के भी कान से खून आया है.

उसका दाया हाथ भी फ्रैक्चर बताया जा रहा है.

इसके साथ ही हेड इंजरी भी बताई गई है.

इन दोनों घायलों में से जतिन की हालत अत्यधिक नाजुक बनी हुई है.

फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में इन दोनों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments