Tuesday, October 27, 2026
 dipr
HomePoliticsकांग्रेस ने लच्छीवाला "टोल प्लाजा हटाने" व बोर्ड पर 'पांवटा साहिब' लिखने...
 dipr

कांग्रेस ने लच्छीवाला “टोल प्लाजा हटाने” व बोर्ड पर ‘पांवटा साहिब’ लिखने की NHAI से करी मांग

देहरादून,9 अप्रैल 2025 myadmin : परवादून जिला कांग्रेस कमेटी ने आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority of India), देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी विशाल गुप्ता को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में Elephant Corridor पर हादसों का कारण बने Lachhiwala Toll Plaza को हटाने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगीवाला चौक पर लगे सूचना बोर्ड पर गलत लिखे ‘पोंटा’ को सुधार कर ‘पांवटा साहिब’ लिखने की मांग की गई.

टोल प्लाजा पर हादसों पर जताया आक्रोश

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने ज्ञापन सौंपते हुए लच्छीवाला टोल प्लाजा को तत्काल हटाने की मांग की.

उन्होंने हाल ही में, 24 मार्च 2025 को टोल प्लाजा पर डंपर की चपेट में आने से दो कार सवारों की दुखद मृत्यु का उल्लेख किया.

उन्होंने इस दुर्घटना का कारण टोल प्लाजा पर मानकों का उल्लंघन बताया.

और मृतकों के परिजनों को कम से कम 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की

Congress demanded to correct "Ponta" on Jogiwala sign board to "shri Paonta Sahib".
Congress demanded to correct “Ponta” on Jogiwala sign board to “shri Paonta Sahib”.

जोगीवाला बोर्ड पर ‘पांवटा साहिब’ लिखने की मांग

मोहित उनियाल ने एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोईवाला से देहरादून के बीच जोगीवाला में लगे सूचना पट पर त्रुटिवश लिखे गए शब्द “पोंटा” पर आपत्ति जताई.

उन्होंने कहा कि यह किसी भी तरह से उचित नहीं है.

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित सिख समुदाय के पवित्र स्थल गुरुद्वारा पांवटा साहिब के नाम पर शहर का नाम पांवटा साहिब है,

जिसका दुनिया भर के सिख धर्म के अनुयायियों के बीच उच्च ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है.

कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से इस त्रुटि को तुरंत सुधारते हुए सूचना बोर्ड पर सही नाम “पांवटा साहिब” अंकित करने का आग्रह किया.

तेज ढलान पर टोल प्लाजा खतरनाक

पूर्व प्रधान उमेद बोरा ने देहरादून की ओर से तेज ढलान पर बने टोल प्लाजा को खतरनाक बताया.

उन्होंने कहा कि तेज गति से आने वाले भारी वाहन यहां अनियंत्रित हो जाते हैं,

जिससे गंभीर दुर्घटनाएं हो रही हैं.

दो टोल प्लाजा जनता का आर्थिक शोषण

कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ने हरिद्वार जिले के बहादराबाद में स्थित टोल प्लाजा का उल्लेख करते हुए कहा

कि लच्छीवाला से उसकी दूरी 60 किलोमीटर से भी कम है.

इसके बावजूद, यहां एक और टोल प्लाजा स्थापित किया गया है,

जो जनता का टैक्स के नाम पर आर्थिक शोषण है

टोल टैक्स वृद्धि पर नाराजगी

कांग्रेस मारखंमग्रान्ट मंडलम अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी ने टोल टैक्स की दरों में हाल ही में हुई वृद्धि पर नाराजगी व्यक्त की.

उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई से त्रस्त जनता पर यह एक और आर्थिक बोझ डाला जा रहा है.

स्थानीय जनता इस टोल प्लाजा से मुक्ति चाहती है और लच्छीवाला से इसे जल्द से जल्द हटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए.

उन्होंने जोगीवाला बोर्ड पर ‘पांवटा साहिब’ लिखने की मांग को भी दोहराया.

इस अवसर पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, कांग्रेस मारखंमग्रान्ट मंडलम अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी, पूर्व प्रधान उमेद बोरा, कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार और शुभम काम्बोज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments