Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकल 10 अप्रैल 2025 को महावीर जयंती पर यह रहेगा देहरादून का...
 dipr

कल 10 अप्रैल 2025 को महावीर जयंती पर यह रहेगा देहरादून का ट्रैफिक प्लान

देहरादून,9 अप्रैल 2025 myadmin : कल महावीर जयंती के अवसर पर देहरादून का सामान्य ट्रैफिक प्लान परिवर्तित रहेगा.

Dehradun Police द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए परिवर्तित ट्रैफिक प्लान जारी किया है.

दिनांक 10/04/2025 को Mahaveer Jayanti महावीर जयन्ती के दृष्टिगत यातायात प्लॉन :-

शोभा यात्रा रूट –

पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला – आढत बजार – सहारनपुर चौक – झण्डा बाजार – कोतवाली – धामावाला – राजा रोड – प्रिन्स चौक – पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला

समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक

 शोभा यात्रा में सम्मिलित व्यक्तियो द्वारा सडक के आधे भाग का प्रयोग किया जायेगा एवं शोभा यात्रा के साथ – साथ आधे भाग पर यातायात संचालन भी किया जायेगा।

आवश्यकता पडने पर निम्न रूटो पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जायेगा।

 शोभा यात्रा के पंचायती मन्दिर से निकलने पर प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले यातायात को त्यागी रोड की ओर भेजा जायेगा।

 शोभा यात्रा के आढत बाजार पहुँचने पर प्रिन्स चौक से कोई भी ट्रैफिक सहारनपुर चौक की ओर नही जायेगा,

साथ ही प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले ट्रैफिक को हरिद्वार रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

 शोभा यात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुँचने पर पटेलनगर मण्डी / बल्लीवाला से आने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जायेगा।

सहारनपुर चौक से ट्रैफिक को रोक –रोक कर निकाला जायेगा।

 शोभा यात्रा के झण्डा बाजार की ओर पूर्णतः प्रवेश करने पर सभी जगह से यातायात सामान्य कर दिया जायेगा।

 शोभा यात्रा के राजा रोड़ से प्रिन्स चौक की ओर पहुँचने पर प्रिन्स चौक से तहसील जाने वालो यातायात को चन्दन नगर कट से दून चौक की ओर भेजा जायेगा।

 शोभा यात्रा के प्रिन्स चौक से पंचायती मन्दिर की ओर पहुँचने पर प्रिन्स चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले ट्रैफिक को त्यागी रोड होते हुए सहारनपुर रोड की ओर भेजा जायेगा।

बैरियर / डायवर्जन प्वांइट :-

1- प्रिंस चौक
2- मातावाला बाग
3- पटेल नगर मंडी
4- बल्लीवाला चौक

देहरादून की सभ्रान्त जनता से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। यथासम्भव दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments