Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला के छद्दम्मीवाला शिव मंदिर में चोरी, दानपात्र गायब
 dipr

डोईवाला के छद्दम्मीवाला शिव मंदिर में चोरी, दानपात्र गायब

देहरादून,10 अप्रैल 2025 myadmin : डोईवाला के छद्दम्मीवाला गांव स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है.

चोर मंदिर का दानपात्र चुरा ले गए हैं, जिसमें अनुमानित 4 से 5 हजार रुपये की धनराशि थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह जब मंदिर के पुजारी और स्थानीय निवासी राकेश लोधी मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने मुख्य द्वार खुला हुआ पाया.

मंदिर की खिड़की में रखे दानपात्र, जिसे पीले रंग के कपड़े से ढका जाता था, वहां केवल कपड़ा ही मिला.

दानपात्र अपनी जगह से गायब था.

राकेश लोधी ने बताया कि यह दानपात्र पिछले लगभग तीन महीनों से खोला नहीं गया था

उन्होंने अनुमान जताया कि चोरी हुए दानपात्र में लगभग 4 से 5 हजार रुपये की धनराशि रही होगी

आश्चर्य की बात यह है कि चोरों ने मंदिर में स्थापित मातारानी के दरबार और एम्पलीफायर जैसे अन्य सामानों से कोई छेड़छाड़ या चोरी नहीं की है

इस संबंध में अभी तक डोईवाला पुलिस को कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments