Wednesday, October 28, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकेंद्रीय मंत्री जे पी नड्ढा ने किया एम्स ऋषिकेश में पैक्स स्कैन...
 dipr

केंद्रीय मंत्री जे पी नड्ढा ने किया एम्स ऋषिकेश में पैक्स स्कैन सुविधा का शुभारंभ

देहरादून,15 अप्रैल 2025 myadmin : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज एम्स ऋषिकेश में कई नई स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन किया।

इनमें पिक्चर आर्काइविंग एंड कम्युनिकेशन सिस्टम (पैक्स) और आयुष विभाग में इंटीग्रेटेड मेडिसिन डिपार्टमेंट प्रमुख हैं।

मंत्री ने इन सुविधाओं को गरीबों के हित में एक बड़ा कदम बताया।

पैक्स स्कैन तकनीक से डिजिटल इमेजिंग में सुविधा

एम्स ऋषिकेश के रेडियोलॉजी विभाग में पैक्स (PACS) सिस्टम शुरू किया गया है।

यह तकनीक मेडिकल इमेजिंग जैसे एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई को डिजिटल रूप से स्टोर और शेयर करने में मदद करेगी।

इससे रोगियों के रिपोर्ट्स तेजी से डॉक्टरों तक पहुंचेंगे और इलाज प्रक्रिया आसान होगी। यह सुविधा ट्रॉमा सेंटर में स्थापित की गई है।

आयुष विभाग में इंटीग्रेटेड मेडिसिन की शुरुआत

आयुष मंत्रालय के तहत इंटीग्रेटेड मेडिसिन डिपार्टमेंट खोला गया है, जो पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक चिकित्सा के साथ जोड़ेगा।

इसके तहत एकीकृत ओपीडी, टेली-आयुष सेवाएं, योगा हॉल और रिसर्च की सुविधाएं दी जाएंगी। यह विभाग रोगियों को समग्र उपचार प्रदान करेगा।

सेंटर फॉर एडवांस्ड पीडियाट्रिक (CAP) का उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री ने 42-बेड वाले सेंटर फॉर एडवांस्ड पीडियाट्रिक (CAP) का भी उद्घाटन किया।

यह केंद्र गंभीर बीमारियों से पीड़ित नवजात से 14 साल तक के बच्चों के इलाज के लिए बनाया गया है।

इसमें पीडियाट्रिक आईसीयू, एचडीयू और जनरल वार्ड की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

आयुष भवन में योगा कक्ष और कल्याण पथ का शुभारंभ

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुष भवन में योगा कक्ष और इंटीग्रेटेड वेलनेस पथ का भी उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम में राज्य स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, एम्स डायरेक्टर प्रो. मीनू सिंह, डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये नई सुविधाएं एम्स ऋषिकेश को उत्तराखंड और आसपास के राज्यों के लिए एक उन्नत चिकित्सा केंद्र के रूप में स्थापित करेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments