Wednesday, October 28, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडईडी समन के खिलाफ कल डोईवाला से देहरादून कूच करेंगें कांग्रेस कार्यकर्त्ता
 dipr

ईडी समन के खिलाफ कल डोईवाला से देहरादून कूच करेंगें कांग्रेस कार्यकर्त्ता

देहरादून,15 अप्रैल 2025 myadmin : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को Enforcement Directorate प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भेजे गए समन की कड़ी निंदा की है.

इसके विरोध में, कांग्रेस ने 16 अप्रैल, 2025 को पूरे प्रदेश में जिला और महानगर मुख्यालयों में ईडी कार्यालयों के सामने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है.

देहरादून में, इस विरोध प्रदर्शन के तहत, जिला कांग्रेस कमेटी ने परेड ग्राउंड के पास कॉन्वेंट स्कूल के गेट के सामने सुबह 11:00 बजे एकत्रित होने का आह्वान किया है

यहां से, कार्यकर्ता ईडी कार्यालय की ओर विरोध प्रदर्शन के लिए कूच करेंगे

पार्टी ने सभी नेताओं, अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस महत्वपूर्ण प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लेने

और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट करने की अपील की है.

परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया

कि परवादून के सभी कार्यकर्ता सुबह 10:00 बजे डोईवाला स्थित परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होंगे

और फिर देहरादून के लिए रवाना होंगे.

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है.

पार्टी ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है.

और इस मुद्दे पर व्यापक जन आंदोलन की चेतावनी दी है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments