Wednesday, October 28, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदेहरादून में वीकेंड पर ये रहेगा यातायात प्लान
 dipr

देहरादून में वीकेंड पर ये रहेगा यातायात प्लान

देहरादून 18 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : भारी तथा हल्के वाहनों हेतु वीकेंड यातायात प्लॉन देहरादून शहर में यातायात के दबाव की स्थिति के अनुसार किया जायेगा, जो रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा.

शहर में यातायात के दबाव अधिक होने पर आवश्यकतानुसार समय को बढाया भी जा सकता है

भारी वाहनों हेतु यातायात प्लान –

रायपुर क्षेत्र से ऋषिकेश जाने वाले भारी वाहनों को मालदेवता चैक पोस्ट तथा राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम तिराहा के पास बने ग्राउण्ड में होल्ड करेंगे,

जो भारी वाहन थानों क्षेत्र से ऋषिकेश की तरफ जायेंगे उन भारी वाहनों को रानीपोखरी में रोका जायेगा।

पटेल नगर क्षेत्र में भारी वाहनों को नया गांव, ट्रांसपोर्ट नगर पर ही रोक कर शहर में प्रवेश नहीं करेंगे.

डोइवाला क्षेत्र में भारी वाहनों को लालतप्पड, भानियावाला सर्विस लेन, हर्रावाला/कुंआवाला पर ही रोक कर शहर में प्रवेश नहीं करेंगे.

सहसपुर क्षेत्र में भारी वाहनों को धर्मावाला, सभावाला पर ही रोक कर शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।

हल्के वाहनों हेतु यातायात प्लान –

देहरादून शहर में दबाव की स्थिति होने पर हरिद्वार की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को

भानियावाला तिराहा, डोईवाला से डायवर्ट कर दुर्गा चौक, भूईंयां मंदिर से थानों रोड,

महाराणा प्रताप चौक, मालदेवता, कृषाली चौक होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।

देहरादून शहर में दबाव की स्थिति होने पर ऋषिकेश की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को एयरपोट तिराहा से डायवर्ट कर एसडीआरएफ तिराहा,

थानों रोड महाराणा प्रताप चौक, मालदेवता, कृषाली चौक होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा.

देहरादून शहर में दबाव की स्थिति होने पर आशारोडी की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को शिमला बाईपास, सेंट ज्यूड चौक, कमला पैलेस, बल्लूपुर चौक, कैंट चौक,

सीएसडी तिराहा, रोवर्स केव होते हुए किमाडी रोड से मसूरी की ओर भेजा जायेगा।

यदि देहरादून शहर में अत्यधिक दबाव होता है तो जो हल्के वाहन पंवाटा साहिब की तरफ से जनपद देहरादून की सीमा में प्रवेश करेंगे

उन वाहनों को विकासनगर से डायवर्ट कर यमुना पुल, कैम्पटी फाल होते हुए मसूरी भेजा जायेगा।

यदि रिस्पना/जोगीवाला क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक रहता है तो जिन हल्के वाहनों को ऋषिकेश/हरिद्वार जाना है, उन वाहनों को कारगी चौक से दूधली की तरफ डायवर्ट कर डोईवाला होते हुए ऋषिकेश तथा हरिद्वार भेजा जायेगा।

हरिद्वार/ऋषिकेश की तरफ से आने वाले हल्के वाहन, जिन्हें सहस्रधारा की तरफ जाना है, उन वाहनों को एयरपोर्ट तिराहा/भानियावाला तिराहा, डोईवाला से डायवर्ट कर भूईंयां मंदिर से थानों रोड, महाराणा प्रताप चौक, मालदेवता होते हुए सहस्रधारा की ओर भेजा जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments