Wednesday, October 28, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडखुशखबरी : देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन परियोजना को मिली सीआरएस से मंजूरी,...
 dipr

खुशखबरी : देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन परियोजना को मिली सीआरएस से मंजूरी, स्पीड ट्रायल सफल

देहरादून 18 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : देवबंद-रुड़की नई रेलवे लाइन परियोजना की 29.55 किलोमीटर लंबाई को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की मंजूरी मिल गई है।

इस खंड पर हाल ही में 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया।

इस नई लाइन के चालू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच रेलवे की दूरी लगभग 40 किलोमीटर कम हो जाएगी,

जिससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के लोगों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगी और क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार एवं व्यापार को नई ऊंचाइयां देगी

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है।

उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता रही है,

और देवबंद-रुड़की रेल लाइन उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

मैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का भी विशेष धन्यवाद करता हूं,

जिनके मार्गदर्शन में यह परियोजना तेज़ी से आगे बढ़ रही है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments