Wednesday, October 28, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला में विषाक्त पदार्थ से छात्रा की मौत, क्षेत्र में शोक की...
 dipr

डोईवाला में विषाक्त पदार्थ से छात्रा की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

देहरादून 19 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह ) : आज एक अत्यंत दुखद घटना में डोईवाला के वार्ड संख्या 15, कुड़कावाला निवासी एक छात्रा की मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशी पुत्री मुकेश और कमलेश विषाक्त पदार्थ के सेवन के कारण गंभीर रूप से बीमार पड़ गई थी।

बताया गया है कि आशी की तबीयत बिगड़ने के तुरंत बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला ले जाया गया।

वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया।

गंभीर अवस्था में आशी को हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट ले जाया गया,

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक आशी कक्षा 12 की छात्रा थी

और वह पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज डोईवाला में अध्ययनरत थी।

इस दुखद खबर से मातम का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments