Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडएसजीआरआर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सस्पेंड
 dipr

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सस्पेंड

देहरादून,21 अप्रैल 2025 myadmin : श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल, ईसी रोड़, देहरादून के प्रबंधन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य शैला जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

स्कूल प्रबंधन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने और अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोपों के चलते यह निलंबन किया गया है.

प्रबंधन ने आगे की विस्तृत जांच होने तक प्रधानाचार्य को निलंबित रखने का निर्णय लिया है

स्कूल प्रबंधन ने प्रधानाचार्य पर विद्यालय प्रमुख के तौर पर अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन न करने को गंभीर चूक बताया है

प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और विद्यालय के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रबंधन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच को आवश्यक बताया है

निलंबन की अवधि के दौरान श्रीमती जोशी को नियमानुसार निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा

उन्हें जांच प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, कालिदास रोड़, देहरादून में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं

इसके साथ ही, प्रधानाचार्य को स्कूल का कार्यभार, सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज, उपकरण और चाबियां तत्काल प्रभाव से कुमारेशा शर्मा को सौंपने के लिए कहा गया है

निलंबन का कारण: छात्र को प्रवेश से इनकार और दुर्व्यवहार

दरअसल, निवर्तमान प्रधानाचार्य  शैला जोशी पर अपने ही स्कूल एसजीआरआर से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले एक छात्र को नौवीं कक्षा में प्रवेश देने से मना करने का आरोप है

इसके साथ ही, उन्होंने कथित तौर पर अभिभावक पर अनावश्यक रूप से दबाव डाला कि वे अपने बच्चे का दाखिला किसी अन्य विद्यालय में कराएं

इस मामले में पीड़ित अभिभावक ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी

शिकायत पत्र में अभिभावक ने स्पष्ट रूप से कहा था कि विद्यालय उनके निवास स्थान के पास स्थित होने के कारण वे अपने बच्चे को उसी स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं.

इसके अतिरिक्त, कुछ अन्य अभिभावकों ने भी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रधानाचार्य शैला जोशी द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई थी.

इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य को छात्र को उसी विद्यालय में नौवीं कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित कराने के स्पष्ट निर्देश दिए थे.

हालांकि, प्रधानाचार्य ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के इन स्पष्ट निर्देशों का अनुपालन नहीं किया

इसके बाद, मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए अपने कार्यालय में बुलाया,

लेकिन श्रीमती जोशी सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुईं

दूरभाष पर संपर्क करने के प्रयासों के बावजूद, प्रधानाचार्य द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया

मुख्य शिक्षा अधिकारी के सख्त निर्देश

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस पूरे प्रकरण पर सख्त रुख अपनाते हुए स्कूल प्रबंधन को तत्काल किसी अन्य योग्य व्यक्ति को प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्त करने के निर्देश दिए थे.

इसके साथ ही, उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत किसी भी छात्र के अभिभावक पर अनावश्यक दबाव न बनाने और आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र को नौवीं कक्षा में अविलंब प्रवेश प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा था,

ताकि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव न पड़े.

मुख्य शिक्षा अधिकारी के इन कड़े निर्देशों के बाद ही स्कूल प्रबंधन हरकत में आया और प्रधानाचार्य शैला जोशी के खिलाफ जांच बैठाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

इस कार्रवाई से विद्यालय के शैक्षणिक माहौल और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने की उम्मीद जताई जा रही है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments