Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला के जॉलीग्रांट में गेहूं के खेत में भीषण आग,बमुश्किल पाया काबू
 dipr

डोईवाला के जॉलीग्रांट में गेहूं के खेत में भीषण आग,बमुश्किल पाया काबू

देहरादून,27 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : डोईवाला नगर पालिका के वार्ड संख्या 7 में एक गेहूं के खेत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है.

स्थानीय सभासद और नागरिकों की तत्परता से आग को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा.

अग्निशमन दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को पूरी तरह से बुझा दिया.

आज देर शाम, डोईवाला नगर पालिका के वार्ड संख्या 7, कोठारी मोहल्ला, बागी क्षेत्र में सिद्धानंद डोभाल के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई.

कटाई के बाद खेत में बचे सूखे अवशेषों के कारण आग तेजी से फैलने लगी

सूचना मिलते ही, स्थानीय सभासद राजेश भट्ट तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे

उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर सिंचाई ट्यूबवेल चालू करवाया और धातु के बर्तनों की मदद से खेतों में पानी डाला

इससे आग को नियंत्रित करने में काफी मदद मिली

सभासद राजेश भट्ट ने तुरंत अग्निशमन दल को सूचित किया

अग्निशमन दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को पूरी तरह से बुझा दिया।

जानकारी के अनुसार, सिद्धानंद डोभाल के लगभग 25 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल को पूर्व में ही काटकर अनाज उठा लिया गया था

आज जिसके अवशेष जल गए

हालांकि, किसी भी प्रकार की जान माल की हानि की सूचना नहीं है

घटना के समय डोईवाला क्षेत्र में तेज आंधी चल रही थी,

जिससे आग तेजी से फैल रही थी

ग्रामीणों में चिंता का माहौल था,

लेकिन स्थानीय लोगों और अग्निशमन दल की त्वरित कार्रवाई से आग को समय रहते काबू में कर लिया गया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments