Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला में रेलवे पार्किंग खुलवाने के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन
 dipr

डोईवाला में रेलवे पार्किंग खुलवाने के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन

देहरादून,1 मई 2025 myadmin : डोईवाला में रेलवे स्टेशन पर वाहन पार्किंग बंद होने से स्थानीय व्यापारियों और आम राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या को लेकर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें रेलवे परिसर में पार्किंग को दोबारा शुरू करवाने का अनुरोध किया गया है।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर पहले पार्किंग की अच्छी व्यवस्था थी, लेकिन लगभग दो महीने पहले रेलवे विभाग ने मुख्य द्वार पर गेट लगाकर अचानक से पार्किंग को बंद कर दिया।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस समस्या के समाधान के लिए मुरादाबाद के डीआरएम को भी करीब डेढ़ महीने पहले एक ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सांसद को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि डोईवाला में वाहनों को खड़ा करने के लिए केवल रेलवे परिसर में ही जगह उपलब्ध थी।

पार्किंग बंद होने के कारण व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है और राहगीरों को भी परेशानी हो रही है।

इसके साथ ही, ज्ञापन में रेलवे परिसर में किसानों की सिंचाई नहर से जुड़ी समस्या के बारे में भी सांसद को अवगत कराया गया।

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ज्ञापन लेने के बाद आश्वासन दिया कि वे जल्द ही रेलवे मंत्रालय और संबंधित विभागीय अधिकारियों से इस बारे में बात करेंगे और समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद विनीत राजपूत और निखिल नेगी भी शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments