Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला में घर का ताला तोड़कर चोरी, नगदी और जेवरात उड़ा ले...
 dipr

डोईवाला में घर का ताला तोड़कर चोरी, नगदी और जेवरात उड़ा ले गए चोर

Dehradun,2 मई ,2025 myadmin : डोईवाला के चांदमारी क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लगभग 50-55 हजार रुपये की नगदी और कुछ जेवरात चोरी कर लिए।

पीड़ित, सचिन कुमार, जो दूधली रोड स्थित निवासी हैं,

सचिन ने पुलिस में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।

अपनी शिकायत में सचिन कुमार ने बताया कि वह 29 अप्रैल 2025 की रात अपनी माताजी को दवाई दिलाने के लिए घर में ताला लगाकर बाजार गए थे।

जब वह रात करीब सवा दस बजे वापस लौटे,

तो उन्होंने देखा कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है

और सामान बिखरा पड़ा है।

अंदर जाकर देखने पर पता चला कि दोनों अलमारियों के दरवाजे खुले थे

और उनमें रखी लगभग 50-55 हजार रुपये की नगदी और कुछ जेवरात गायब थे।

उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

प्राथमिकी डोईवाला थाने में दर्ज की गई है

और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है

ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments