Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: राशन विक्रेताओं का प्रदर्शन,नयी e-PoS मशीन ट्रेनिंग और लाभांश भुगतान की...
 dipr

उत्तराखंड: राशन विक्रेताओं का प्रदर्शन,नयी e-PoS मशीन ट्रेनिंग और लाभांश भुगतान की उठायी मांग

देहरादून,3 मई 2025 myadmin : उत्तराखंड में राशन विक्रेताओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा.

प्रदेश भर के राशन विक्रेता “वन नेशन वन राशन कार्ड” (ONORC) योजना के तहत लंबित भुगतान,नयी ePoS मशीन प्रशिक्षण तक पूर्व व्यवस्था चलते रहने और कोरोना काल के लाभांश सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.

मुख्य मांगें और प्रदर्शन का कारण

प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा ने प्रदर्शनकारी राशन विक्रेताओं को संबोधित करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.

उन्होंने कहा कि “One Nation One Ration Card” (ONORC) scheme लागू होने के बाद भी विक्रेताओं को उनके लाभांश का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है.

इसके अतिरिक्त, कोरोना काल के दौरान कई राशन विक्रेताओं को 7 से 9 महीने तक का लाभांश बकाया है,

जिसका भुगतान भी अब तक नहीं हुआ है

वर्तमान में भी पिछले चार महीनों से राशन विक्रेताओं को उनके लाभांश का भुगतान नहीं किया गया है,

जिससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है

ई-पॉस डिवाइस का विरोध

श्री संजय शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा राशन की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ePoS) डिवाइस के माध्यम से राशन वितरण की योजना पर भी चिंता व्यक्त की.

उन्होंने कहा कि सरकार ने उचित मूल्य की दुकान के डीलरों को इस डिवाइस के माध्यम से राशन बेचने के लिए कहा है,

जिसके तहत खाद्यान्न पर मार्जिन डीलर मार्जिन के रूप में प्रदान किया जाएगा

राशन विक्रेताओं की मांग है कि जब तक उन्हें इस डिवाइस को चलाने का पूर्ण प्रशिक्षण नहीं दिया जाता,

तब तक पुरानी व्यवस्था ही लागू रखी जाए

उनका मानना है कि जल्दबाजी में नई प्रणाली लागू करने से राशन वितरण में आम जनता को असुविधा हो सकती है

उच्च न्यायालय में कानूनी लड़ाई

शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि राशन विक्रेताओं द्वारा इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है.

इस मामले की अगली सुनवाई 8 मई 2025 को निर्धारित है.

दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

आज दूसरे दिन भी राशन विक्रेताओं ने भारी संख्या में गूलर घाटी, नकरौंदा और ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून में धरना दिया

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक विभाग द्वारा उनका लंबित भुगतान नहीं किया जाता,

तब तक वे किसी भी स्थिति में गोदाम से राशन का उठान नहीं करेंगे.

धरने पर उपस्थित प्रमुख लोगों में अमित चंद सोनकर, संजय गुप्ता, विशाल कुमार, सुनील, श्याम सिंह बिष्ट, राजकुमार, संजय शर्मा (प्रदेश महामंत्री), अनिल कक्कड़ (कार्यकारी अध्यक्ष), विजय शाही (ब्लॉक अध्यक्ष), सतीश कुमार, राम मूर्ति गुप्ता, अजय कुमार शर्मा (विकास नगर ब्लॉक अध्यक्ष), नरेंद्र कर की (ऋषिकेश अध्यक्ष), महावीर रावत, सुनीता, नासिर, अनिल, विनोद भंडारी, मनमोहन रावत, विनोद गुप्ता, बिल्लू और दिनेश चौहान (जिला अध्यक्ष) शामिल थे.

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments