Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदेहरादून: कार नाली में फंसने पर विवाद, दो पक्षों में मारपीट, सांप्रदायिक...
 dipr

देहरादून: कार नाली में फंसने पर विवाद, दो पक्षों में मारपीट, सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश

देहरादून,4 मई 2025 myadmin : पटेलनगर थाना क्षेत्र के मोनाल एन्क्लेव, बंजारावाला में 1 मई, 2025 को एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

भोगपुर निवासी अनीश अली अपने डोईवाला के तेलीवाला निवासी तीन साथियों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे.

उनकी कार मोनाल एन्क्लेव में एक दुकान के बाहर नाली में फंस गई,

जिससे वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई.

विवाद और मारपीट:

जाम लगने के कारण मोनाल एन्क्लेव के निवासी संजय रावत और अनीश अली के बीच कहासुनी हो गई

यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया,

जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR:

इस घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने पटेलनगर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है

डोईवाला के तेलीवाला निवासी मुहम्मद मुर्तज़ा ने अपने तीन साथियों – हसीन अहमद, अनीश अहमद और समीर का उल्लेख करते हुये FIR दर्ज कराई है.

वहीं, दूसरे पक्ष से संजय रावत, निवासी बंजारावाला, ने भी क्रॉस FIR दर्ज करवाई है

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर और थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी/क्लेमेनटाउन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने झगड़े में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

और स्थिति को नियंत्रित करते हुए इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है

जांच जारी, CCTV फुटेज कब्जे में:

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है.

और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है.

प्राप्त साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश:

पुलिस ने बताया कि यह घटना संकरी सड़क पर कार के नाली में फंसने

और उससे हुए जाम के कारण हुए विवाद का परिणाम थी.

हालांकि, कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर रख रही है.

और ऐसे लोगों को चिन्हित कर रही है,

जिनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments