Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकल देहरादून में होगा मॉक अभ्यास, हवाई हमले से बचाव के लिए...
 dipr

कल देहरादून में होगा मॉक अभ्यास, हवाई हमले से बचाव के लिए रहें सतर्क

देहरादून,6 मई 2025 myadmin : जनमानस को संभावित खतरों से निपटने और सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से कल, 7 मई को देहरादून जनपद में मॉक अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है.

यह अभ्यास गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखण्ड सहित सभी प्रदेशों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में किया जा रहा है.

जनमानस को संभावित खतरों से निपटने और सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में जागरूक करना इस मॉक अभ्यास का मुख्य उद्देश्य है.

यह अभ्यास विशेष रूप से हवाई हमले के दौरान सतर्कता बरतने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर केंद्रित है.

राष्ट्रीय स्तर पर पहल

यह मॉक अभ्यास गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखण्ड सहित सभी प्रदेशों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 7 मई को आयोजित किया जा रहा है

स्थानीय प्रशासन की तैयारी

जनपद में मॉक अभ्यास की तैयारियों के संबंध में आज जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक की.

उन्होंने मॉक अभ्यास के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

मॉक अभ्यास का महत्व

समय-समय पर इस प्रकार के मॉक अभ्यास

संभावित बाहरी खतरों और आपदाओं में विभागीय तैयारियों को परखने,

उनसे निपटने की क्षमता बढ़ाने और जनमानस को आपदा की स्थिति से बचाव के तरीकों से अवगत कराने के लिए महत्वपूर्ण हैं.

मॉक अभ्यास का समय और स्थान

कल, 7 मई 2025 को सायं 4 बजे जनपद देहरादून के अंतर्गत निम्नलिखित पांच स्थानों पर सायरन/हूटर बजाकर लोगों को सतर्क किया जाएगा:

धारा पुलिस चौकी

ब्लाईंड स्कूल राजपूर रोड़

लख्खीबाग पुलिस स्टेशन

जिलाधिकारी परिसर कलेक्ट्रेट देहरादून

आईएसबीटी

आराघर पुलिस चौकी

नागरिकों से अपील

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सायरन की आवाज सुनकर शांति बनाए रखें.

और मॉक ड्रिल के दौरान दिए गए निर्देशों का पालन करें.

इस अभ्यास का उद्देश्य सिविल डिफेंस और आईआरएस सिस्टम को सक्रिय रखना.

और संभावित आपदा या बाहरी आक्रमण की स्थिति में सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

इस दौरान सायरन बजा कर हवाई हमले से बचने की मॉक अभ्यास करवाय जा रही है, ताकि आम जनमानस संभावित आपदाओं से निपटने के लिए मानसिक रूप से अलर्ट रहें तथा आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहें

इस दौरान उक्त स्थानों पर बिजली की सप्लाइ बंद कर दी जायेगी

साथ ही ट्रैफिक डाईवर्ट भी किया जा सकता है

उन्होंने समस्त जनपद देहरादून नागरिकों से अनुरोध है कि नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत यह केवल अभ्यास मात्र है,

इस दौरान आप आपने घरों में बने रहे एवं अनावश्यक गतिविधि न करें

किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे,

यदि कोई अफवाह फैलाता हुया पाया जाता है,

तो निकटवर्ती थाने / पुलिस चौकी से संपर्क करें.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments