Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडराष्ट्रपति मुर्मू के नाम से बद्रीनाथ में होगी पूजा, सेना के शौर्य...
 dipr

राष्ट्रपति मुर्मू के नाम से बद्रीनाथ में होगी पूजा, सेना के शौर्य को महाराज ने सराहा

देहरादून,7 मई 2025 myadmin : प्रदेश के पर्यटन, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई दी है.

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की बहादुरी और कौशल ने देश को गौरवान्वित किया है

उन्होंने यह भी कहा कि हमारी तीनों सेनाएं त्रिशूल हैं,

जिन्होंने दुश्मन के घर में घुसकर पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जैसे त्रेतायुग में हनुमान जी ने सर्जिकल स्ट्राइक करके दुश्मन को घर में घुसकर मारा था,

उसी प्रकार बालाकोट के बाद एक बार फिर हमारी सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” को अंजाम देकर सीमा पार बैठे आतंकवादियों के ठिकानों को चुन-चुनकर तबाह किया है

उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं की सूझबूझ और पराक्रम से आज देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है

उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता भारतीय सेना की विजय के साथ-साथ देश की नारी का भी सम्मान है

इसलिए, सेना की सुप्रीम कमांडर और देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम से कल,

8 मई को भगवान बद्री विशाल में पूजा अर्चना की जाएगी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments