Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला पुलिस ने 1 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ तस्कर...
 dipr

डोईवाला पुलिस ने 1 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

देहरादून,7 मई 2025 myadmin : “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के मुख्यमंत्री उत्तराखंड के विजन को साकार करने की दिशा में दून पुलिस लगातार सक्रिय है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में,

जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी है

इसी क्रम में, थाना डोईवाला पुलिस टीम ने आज, दिनांक 07-05-2025 को हर्रावाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुदामा पुत्र रामजन्म सिंह, निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, जनपद देहरादून के रूप में हुई है,

जिसकी उम्र 60 वर्ष है

पुलिस ने उसके कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है

इस संबंध में कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0-125/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि अभियुक्त सुदामा पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: सुदामा पुत्र रामजन्म सिंह

निवासी: केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, जनपद देहरादून

उम्र: 60 वर्ष

बरामदगी:

01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

मु0अ0सं0 220/2017 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली डोईवाला
मु0अ0सं0 146/2018 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली डोईवाला
मु0अ0सं0 125/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली डोईवाला

पुलिस टीम:

उ0नि0 रघुवीर कपरवाण (चौकी प्रभारी हर्रावाला)
हे0का0 देवेन्द्र नेगी
का0 रविन्द्र टम्टा
का0 तरूण चौहान
का0 दिनेश रावत
दून पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी और “ड्रग फ्री देवभूमि” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments